सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट


सरधना (मेरठ)  महात्मा गांधी के दत्तक पुत्र व बजाज ग्रुप के फाउंडर जमुनालाल बजाज की 132 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। जमुना लाल बजाज की जयंती पर बजाज हिंदुस्तान की किनौनी शुगर मिल में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके चित्र  के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए जयंती मनाई गई। इस मौके पर यूनिट हैड केपी सिंह की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में  याद करते हुए बताया कि जमुना लाल बजाज ने सन 1932 में गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर खीरी में शुगर मिल लगाकर चीनी उद्योग में एक क्रांति पैदा की थी,जो लगातार तभी से तरक्की करती आ रही है और आज बजाज ग्रुप हिंदुस्तान के बड़े ग्रुप में शुमार है। पर मुख्य रूप से यूनिट हेड केपी सिंह,जीएम केन परोपकार सिंह,संजीव गुप्ता एसी दवे,संजय अग्रवाल, कौशिक मंडल,विमल कांत, विवेक ममगई नवीन डोगरा व त्रिपुरारी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts