सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट---
सरधना (मेरठ) भाजपाइयों ने बृहस्पतिवार को सदस्यता महा अभियान के तहत नगर में बस स्टैंड पुलिस चौराहे पर मंदिर के सामने एक सदस्यता शिविर का आयोजन किया जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नईम तोमर के नेतृत्व में चलाए गए सदस्यता अभियान कैंप में मंडल अध्यक्ष शाहिद सैफ़ी जिलाउपाद्यक्ष आलोक जैन ,जिला महामंत्री जगजीत सिंह सोढ़ी,नीरज जैन, मंडल मंत्री तंजीम कुरैशी, सरधना मंडल अध्यक्ष राजीव जैन, संकेत सिंह, दीपक अरोरा,दीपक जैन, सौरभ जैन, प्रदीप बुद्धिराजा नूरहसन मिर्ज़ा, का विशेष सहयोग रहा। शिविर में 112 नए सदस्य बनाये गए। अल्प संख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नईम तोमर ने बताया के यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अल्पसंख्यक समाज से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है उनके मन में जो शंका हैं उन्हें दूर करने का किया काम किया जा रहा है। राजीव जैन ने कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा का परचम लहराएगा और 300 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी।
No comments:
Post a Comment