बागपत। पावला बेगमाबाद गांव स्थित प्राचीन बाबा बैद्यनाथ शिव मंदिर में दीपावली पर जेबीबी सेवा दल द्वारा 21 हजार दीपक जलाए गए। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर जगमगा उठा। गांव व आसपास क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे और उन्होंने बाबा की पूजा-अर्चना कर घर-परिवार की सुख-शांति व खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी। 
सभी को मंदिर के महंत महाराज गजानंद गिरी जी ने अपना आशीर्वाद दिया। इसके अलावा गोवर्धन के दिन गुरु श्री सिद्ध श्याम गिरी जी महाराज का भी जन्मदिन मनाया गया। मंदिर में विशालकाय गोवर्धन बनाया गया और साक्षी बहन ने खूबसूरत रंगोली बनाई। इस मौके पर सोराज, सूबेदार सिंह, यशराम धामा, विक्रम धामा, रामवीर सिंह,  देवेंद्र व समस्त जेबीबी सेवा दल पाबला के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts