धवन को मिला अर्जुन पुरस्कार
नई दिल्ली (एजेंसी)। टोक्यो ओलिंपिक में देश के लिए एकमात्र गोल्ड मेडल जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स) समेत 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों को ये पुरस्कार देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किया।
नीरज चोपड़ा के अलावा यह पुरस्कार रवि कुमार दहिया (कुश्ती), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), पीआर श्रीजेश (हॉकी), अवनि लेखारा (पैरा शूटिंग), सुमित अंतिल (पैरा ऐथलेटिक्स), प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन), कृष्णा नागर (पैरा बैडमिंटन), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग), मिताली राज (क्रिकेट), सुनील छेत्री (फुटबॉल), मनप्रीत सिंह (हॉकी) को दिए गए।
खेल रत्न पुरस्कार पाने में भारतीय महिला वनडे व टेस्ट टीम की कप्तान मिताली राज भी रहीं तो वहीं टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भी इसमें शामिल रहे। भारतीय पुरुष हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का नाम इस लिस्ट में बाद में जोड़ा गया था। टोक्यो ओलिंपिक में कुश्ती में सिल्वर मेडल जीतने वाले रवि दाहिया को भी खेल रत्न मिला।
देश के सबसे सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सबसे पहले नीरज चोपड़ा को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। नीरज चोपड़ा सात अगस्त को टोक्यों ओलिंपिक खेलों में 87.58 मीटर के जैवलिन थ्रो साथ ऐथलेटिक्स में ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।  इस दौरान कई खिलाड़ियों वो कोच को अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी दिए गए। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts