शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले बागपत के अमन कुमार को दिया गया राष्ट्र स्तरीय शिक्षा रत्न पुरस्कार

बागपत। शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले जिले के टयोढी गांव निवासी अमन कुमार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में पृथ्वी अभ्युदय संघ द्वारा राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया है जहां उनको शिक्षा रत्न पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया। साथ ही उनके राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा विषय पर आयोजित कांफ्रेंस में भी एक विचारक के रूप में शामिल किया गया कार्यक्रम में देशभर से विभिन्न राज्यों से चुने गए 101 लोगों ने शिरकत की। जिले में यह उत्कृष्ट सम्मान अमन को दिए जाने पर उनको लगातार बधाई मिल रही है।

अमन को यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनोखे योगदान के लिए दिया गया है। वह पेशे से एक उद्यमी, लेखक, वक्ता और समाज सुधारक है जिनको हाल ही में मलेशिया से भी वैश्विक स्तर की कांफ्रेंस से निमंत्रण आए है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के संगठन "थिंक डिफरेंट ग्लोबल" का भी निर्माण किया जिसमे वह विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र (यू०एन०) द्वारा निर्धारित 17 वैश्विक स्तरीय सतत विकास लक्ष्यों के बारे में लोगों को शिक्षित करते है। उनके संगठन में वर्तमान में 1200 से ज्यादा विभिन्न राष्ट्रों के लोग जुड़े हुए है जो अमन के साथ मिलकर शिक्षा पर लगातार कार्य कर रहे है। अभी शिक्षक दिवस पर भी उनको मुंबई के नमस्ते इंडिया ग्रुप ने "एजुकेटर ऑफ द ईयर 2021" सम्मान से नवाजा था।

इस दौरान अतिरिक्त सचिव हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सविता कोरला शिक्षा उपनिदेशक ऊना, संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, देवेंद्र चंदेल, डाईट देहलां के प्रिंसिपल देवेंद्र चौहान, सेवानिवृत्त बीएलईओ डा. शेष राम, तमन्ना शर्मा, मीनाक्षी देवी, ज्योति बाला, सुमन कुमारी, अजय कुमार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts