संतों की मौजूदगी में संपन्न हुई चादर विधि की रस्म

प्रयागराज।बाघंबरी गद्दी मठ के महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के अनसुलझे रहस्यों के बीच मंगलवार को बलवीर गिरि को उनका उत्तराधिकारी नियुक्त कर दिया गया। युवा संन्यासी बलवीर निरंजनी अखाड़े के उप महंत के रूप में अब तक हरिद्वार स्थित विल्केश्वर महादेव मंदिर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
मंगलवार को षोडशी पूजा के बाद दिन के 12 बजे से बाघंबरी गद्दी मठ में नए महंत के रूप में बलवीर गिरि की महंतई चादर विधि की रस्म अदा की गई। चादर विधि में निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद ब्रहमचारी के अलावा पंच परमेश्वर समेत कई महामंडलेश्वर और महंत मौजूद है। तिलक लगाकर चादर ओढ़ाकर रस्म अदा की जा रही है। इस समारोह के साक्षी देश भर से आए संत-महंत बने।
षोडशी आयोजन के मद्देनजर 400 से ज्यादा जवान मठ केविभिन्न हिस्सों में तैनात किए गए थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts