दो वकीलों ने की सीबीआई जांच की मांग
नई दिल्ली (एजेंसी)। लखीमपुर खीरी मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। दो वकीलों ने मामले को लेकर कोर्ट को पत्र लिखा है। इसमें सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में घटना की न्यायिक जांच सीबीआई से कराने की अपील की गई है। साथ ही गृह मंत्रालय और पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने और लखीमपुर खीरी कांड में शामिल लोगों को दंडित करने का निर्देश देने की मांग की गई है। अधिवक्ता शिव कुमार त्रिपाठी और सीएस पांडा ने मांग की कि पत्र को जनहित याचिका माना जाए।

No comments:
Post a Comment