परिजनों को 30 लाख रुपया व कानूनी सहायता देगी कांग्रेस
लखनऊ। ताजनगरी आगरा में थाना के मालखाना से चोरी के शक में पुलिस हिरासत में मृत सफाईकर्मी अरुण वाल्मीकि के आश्रितों की मदद के लिए कांग्रेस ने बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अरुण के आश्रितों को 30 लाख रुपया देेने की घोषणा करने के साथ परिवार को कानूनी मदद का भी आश्वासन दिया है।
आगरा के जगदीशपुरा थाने के मालखाना से 25 लाख रुपया चोरी के मामले में पकड़े गए सफाईकर्मी की बीती मंगलवार रात पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस हिरासत में अरुण वाल्मीकि की मौत के मामले के तूल पकड़ते ही बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बेहद सक्रिय हो गईं। लखनऊ से आगरा जाकर प्रियंका गांधी ने मृतक के परिवार के लोगों से भेंट की। इसके बाद प्रियंका ने मृत सफाईकर्मी अरुण वाल्मीकि के परिवार को 30 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने इस केस को लडऩे में परिवार पूरी कानूनी मदद देने की घोषणा की है।

No comments:
Post a Comment