मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में है। कुछ लोग यह कयास लगा रहे हैं कि अब सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद सलमान खान की रिश्तेदार बन सकती हैं। क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी फिल्मी कैरियर की शुरुआत सलमान खान के साथ की थी। सोनाक्षी सिन्हा दबंग फिल्म में सलमान खान के साथ देखीं गयी थी। दबंग फिल्म की सफलता के साथ ही सोनाक्षी सिन्हा भी बॉलीवुड में सफल हो गई। आखिर क्यों कुछ लोग सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

 बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा दबंग फिल्म के साथ-साथ और भी कई हिट फिल्में कर चुकी है। लेकिन वह फिर से सलमान खान के करीब आती दिख रही है। लेकिन इस बार करीब आने की वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि रिश्ता है। अब सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान की रिश्तेदार बनने जा रही है। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा जिन्हें डेट कर रही हैं उनका नाम बंटी सचदेवा है। बंटी सचदेवा रिश्ते में सलमान खान के भाई सोहेल खान के सगे साले हैं। अगर सोनाक्षी सिन्हा बंटी सचदेवा से शादी करती है तो सीधे तौर पर सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान के घर ही आएगी। यही वजह है कि अब सोनाक्षी सलमान की रिश्तेदार बन सकती है। वैसे सोनाक्षी और बंटी शादी करेंगे या नहीं इसे लेकर भी कुछ स्पष्ट नहीं है। क्योंकि दोनों परिवारों को ये रिश्ता तो मंज़ूर है। लेकिन दोनों ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts