नयी दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को डॉक्टरों की सलाह पर आज शाम यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि उनकी तबीयत कुछ दिन से ठीक नहीं है और वह बुखार से पीड़ित हैं।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि डॉ सिंह को पिछले तीन दिनों से बुखार था। डॉक्टरों ने उन्हें एम्स में भर्ती होने की सलाह दी जिसके बाद बुधवार शाम उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार वहां चिकित्सकाें की टीम उनकी निरंतर देखरेख कर रही है।
सूत्रों ने यह भी बताया कि डॉ सिंह एम्स अस्पताल के हृदय रोग विभाग में भर्ती हैं, वहां उनके स्वास्थ्य की आवश्यक जांच की जा रही हैं। अस्पताल की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री की ओर से अभी तक कोई बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts