मांगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट
लखनऊ। लखीमपुर खीरी में उपद्रव में मारे गए एक किसान के परिवार के लोग अभी अंतिम संस्कार करने पर राजी नहीं हैं। वह लोग मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांग रहे हैं।
एक किसान 19 वर्ष के लवप्रीत के घर के लोग अभी भी घर में ताबूत में उसका शव रखे हैं। लवप्रीत के परिवार ने ऑटोप्सी रिपोर्ट और आशीष मिश्रा के खिलाफ हुई एफआईआर की कॉपी तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। गौरतलब है कि उपद्रव में चौखडा फार्म निवासी लवप्रीत सिंह की मौत हो गई। वह घर का इकलौता चिराग था। उसकी मौत के साथ ही उसके इंजीनियर बनने का सपना भी दफन हो गया। इतना ही नहीं मां-बाप का बुढ़ापे का सहारा भी छिन गया है। दो छोटी बहनों के अकेले भाई लवप्रीत ने इसी वर्ष इंटर पास किया था और बीटेक करना चाह रहा था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts