लखनऊ। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे जहां उन्‍हें सुरक्षा कर्मियों ने रोक लिया था। वहीं वे हवाईअड्डे पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि सीतापुर जाकर गिरफ्तार की गईं प्रियंका गांधी से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्‍हें सुरक्षा प्रोटोकाल के चलते जाने नहीं दिया गया। बघेल ने योगी सरकार पर जमकर हमला किया और सरकार को तानाशाह बताते हुए कहा है कि इसके दिन गिनती के हैं। बकौल बघेल, पुलिस अधिकारियों का कहना था कि धारा 144 लागू है। उन्होंने सवाल किया कि जब शहर में धारा 144 लागू है तो लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम कैसे हो रहा है? बाद में बघेल वापस छत्तीसगढ़ लौट गए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts