देहव्यापार का धंधा विरोध करने पर देती है फंसाने की धमकी
मेरठ। एक महिला ने कॉलोनी का माहौल खराब कर दिया है। कॉलोनीवासियों की मानें तो उसके तीन शौहर हैं। वह कॉलोनी में देह व्यापार कराती है, कई बार उन्होंने महिला का विरोध भी किया, लेकिन उसने फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर शांत करा दिया। महिला के घर बाहरी लोगों का आना जाना बढऩे पर कॉलोनी के लोग एकत्र होकर सीओ के पास पहुंचे और उन्होंने उसके खिलाफ शिकायती पत्र दिया।
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के उज्जवल गार्डन निवासी नसीम पत्नी शमशाद के मुताबिक कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के तीन पति हैं। दो पति महिला के साथ ही रहते हैं। महिला अपने पति व अन्य लोगों के साथ मिलकर देह व्यापार कराती है। कई बार कॉलोनीवासियों ने महिला का विरोध भी किया। लेकिन उसने छेड़छाड़ व दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उन्हें शांत करा दिया। जिस वजह से कॉलोनी के लोग शिकायत नहीं कर सके। महिला के घर व उसके आसपास बाहरी लोगों का आना.जाना बढऩे पर कॉलोनी के लोग परेशान हो गए। उन्होंने सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया से मामले की शिकायत की है। उन्होंने कॉलोनी के लोगों की शिकायत सुनते हुए लिसाड़ी गेट प्रभारी उत्तम सिंह राठौर को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान शबाना , शाहना ,शहजहां , अजरुद्दीन , रियाजुद्दीन, भूरा, गुलजार व सुहैल मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts