सहेली से मिलने जा रही थी पीड़िता
 कार से अगवा करके ले गए बदमाश

औरंगाबाद। औरंगाबाद में 20 साल की छात्रा (बीए फाइनल) के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा शनिवार शाम पास ही रहने वाली सहेली के घर जा रही थी, तभी एक बदमाश ने उसे अगवा कर लिया। वह उसे कार से सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने और उसके दो साथियों ने रेप किया। इसके बाद छात्रा को झाड़ी में फेंककर फरार हो गए। पेट्रोलिंग पर निकली मुफस्सिल थाना पुलिस ने लड़की के कराहने की आवाज सुनी तो उसे सदर अस्पताल ले गई।
पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसे राहुल कुमार ने जबरदस्ती पकड़कर कार में बैठाया। इसके बाद किसी अनजान जगह पर ले गया। उसने मेरे चेहरे पर स्प्रे मारकर बेहोश कर दिया। आंख खुली तो देखा कि मेरे सामने राहुल, उसका दोस्त अविनाश कुमार राम और पंकज राम थे। मैं तीनों से गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने एक न सुनी। तीनों ने रेप किया और मारपीट भी की। इसके बाद धमकी दी कि किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा।
पुलिस ने परिजनों को फोन पर सूचना दी
लड़की के भाई ने बताया कि उसकी सहेली का घर 200 मीटर दूर है। बहन देर रात तक नहीं लौटी तो घरवालों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया। लड़की ने फोन उठाया तो कराहने और रोने की आवाज सुनाई दी। परिजन चिंतित हो गए। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी। लड़की ने गांव के ही रहने वाले तीन युवकों पर रेप का आरोप लगाया है। लड़की के पिता किसान हैं। वे आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

तीनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
घटना की जानकारी मिलते ही महिला थानाध्यक्ष सदर अस्पताल पहुंचीं और मेडिकल कराकर लड़की का बयान दर्ज किया। महिला थानाध्यक्ष ने कहा कि तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts