मुंबई। टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म हीरोपंती से डेब्यू करने वाली कृति सेनन अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी एक्टिंग से दिलों दर्शकों के राज करने वाली कृति सेनन ने बहुत कम वक्त में बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। इसी बीच खबर है कि एक्ट्रेस अब अपने नये आशियाना में शिफ्ट होने जा रही हैं।

कृति सेनन का ये नया आशियाना मुंबई में है, जिसे उन्होंने 2014 में अपना ये घर खरीदा था। इससे पहले वह रेंटेड अपार्टमेंट में रहती थीं। बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो कृति दिवाली से पहले अपने इस नए आशियाने में शिफ्ट हो जाएंगी। 

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए कृति सेनन ने इस बारें में जानकारी शेयर की हैं और बताया है कि जल्द ही वह अपने नए घर में मूव कर जाऊंगी। काम चालू है और अगर सब ठीक रहता है तो दिवाली से ठीक पहले मैं वहां शिफ्ट कर जाएंगी।इसके अलावा, कृति सेनन ने ये भी बताया किए त्योहारी सीजन उनके लिए काफी खास समय होता है। एक्ट्रेस ने कहा किए दीवाली हमेशा से उनके लिए विकास की ओर आगे बढऩे का त्योहार रहा है और इस साल ये त्योहार और भी खास
होने वाला हैए क्योंकि वो अपने नए घर में शिफ्ट करने की उम्मीद कर रही हैं।

कृति सेनन मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली हैं। हालांकि काम और प्रोफेशन की वजह से वह मुंबई शिफ्ट हो गई हैं। रिपोर्ट की मानें तो नए घर में वह अपनी बहन नूपुर सेनन के साथ रहेंगी और कभी कभी इस घर में उनके मां.पापा भी रहने के लिए आते जाते रहेंगे।

योग और मेडिटेशन के लिए उन्होंने एक स्पेशल कॉर्नर बनवाया है। वहीं घर पर एक झूला भी लगा हुआ है। जहां पर अक्सर किताबें पढ़ती हैं। कृति ने एक पोस्ट में लिखा था कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ज्यादातर वक्त घर के इस कोने में बिताया है।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts