मैं किसान का बेटा व स्वयं भी किसान : महेन्द्र सिंह

मेरठ। प्रदेश के जलशक्ति विभाग मंत्री महेन्द्र सिंह ने आज हस्तिनापुर में खादर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र हस्तिनापुर में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियो के साथ बैठक की। महेन्द्र सिंह ने कहा कि जितना कार्य वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए किया उतना किसी ने नहीं किया। राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने हस्तिनापुर चेतावाला मार्ग पर सडक पर दस छोटे पुल बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इससे यह सेफ जोन हो जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने यहां रू0 442 करोड के कार्य कराये। मा0 मंत्री व राज्यमंत्री ने खादर क्षेत्र का हवाई सर्वे भी किया।

मंत्री जलशक्ति विभाग महेन्द्र सिंह ने कहा कि वह हस्तिनापुर की पावन धरती पर आकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेवा व नैतिकता ही राजनीति है। उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हॅू कि मुझे हस्तिनापुर में आने का मौका मिला व आप लोगों से बात करने का भी अवसर मिला। उन्होंने कहा कि द्वापर युग में हस्तिनापुर राजधानी होती थी। उन्होंने कहा कि भारत को देखना है तो गांव में जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत गांव में बसता है। उन्होंने कहा कि गंगा के दर्शन मात्र से मोक्ष प्राप्त होता है वह यहां आकर गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

उन्होने कहा कि पहले बाढ नियंत्रण के लिए पैसा मार्च व अप्रैल में दिया जाता था लेकिन अब इसे जनवरी में ही दे दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस बार का पैसा दिसम्बर में ही दे दिया जाये इस पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ नियंत्रण के कार्यों में नयी तकनीक का उपयोग भी किया जा रहा है। राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग दिनेश खटीक ने कहा कि आजादी के बाद किसी ने इस क्षेत्र का विकास नहीं किया और न ही दौरा किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने यहां रू0 442 करोड के कार्य कराये तथा वर्तमान में तीन बाढ नियंत्रण कार्य (बंदे) पर कार्य चल रहा है जिसमें से फतेहपुर प्रेम का कार्य पूर्ण हो गया है। हंसापुर परतापुर व कुंडा का कार्य जारी है जो कि आगामी दिसम्बर तक पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्य रू0 28 करोड की लागत के है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 42 जिले बाढ प्रभावित हैं। जिसमें लाखों हेक्टेयर फसल बर्बाद होती है किसी ने भी किसानों के हित का नहीं सोचा लेकिन वर्तमान योगी जी की सरकार ने न केवल किसानो तक राहत पहुंचायी बल्कि फसल क्षर्तिपूर्ति का आंकलन कर प्रभावित किसानो को मुआवजा देने के भी निर्देश दिये है।

जिलाधिकारी के0 बालाजी ने बताया कि जनपद में 40 ग्राम बाढ़ से प्रभावित हैं। जिसका कुल क्षेत्रफल 1682 है0 है। जिसमें से 344 है0 कृषि का है। उन्होंने बताया कि तहसील मवाना के कुल 1295 कृषक बाढ से प्रभावित हुये है। 40 में से 10 ग्रामों में बाढ से क्षति का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन किया जा चुका है तथा शेष ग्रामों में 70 प्रतिशत भौतिक सत्यापन कार्य किया जा चुका है।

इस अवसर पर मा0 विधायक जितेन्द्र सतवई, विधायक सत्यवीर त्यागी, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिलाधिकारी के0 बालाजी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण व बडी संख्या में आमजन व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts