सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट
सरधना (मेरठ) मंगलवार को केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने नगर के मंडी समिति स्थित गेस्ट हाउस में पहुंच कर नगर व देहात के अनेक लोगों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर अधिकांश समस्याओं का निस्तारण कराया।
 मंत्री डॉ संजीव बालियान मंगलवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से दोपहर में मंडी समिति के गेस्ट हाउस में मिलने पहुंचे।
यहां उन्होंने नगर व देहात क्षेत्र के अनेक लोगों की समस्याएं सुनते हुए अधिकांश समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को फोन करके निस्तारण कराया।
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजीव जैन व अन्य कार्यकर्ताओं ने मंत्री को नगर की कई समस्याओं से अवगत कराते हुए जिनमें रोडवेज बस अड्डा नगर की मुख्य मार्ग की टूटी हुई सड़कें बनवाने, नगर को अतिक्रमण मुक्त कराने, व नगर में चल रही सैकड़ों डोरियों से फैली गंदगी से अवगत कराया और समस्याओं के समाधान की मांग रखी । जिस पर मंत्री ने उन्हें जल्द ही पूरा कराने का आश्वासन दिया।
भाजपा के नामित सभासद वीरेंद्र चौधरी समेत कई लोगों ने नगर में लड़कों के लिए एक डिग्री कॉलेज बनाने की मांग रखी और कहा कि आज तक नगर डिग्री कॉलेज से अछूता रहा है इसलिए प्राथमिकता पर लेकर नगर में डिग्री कॉलेज बनवाए जाने की पुरजोर तरीके से मांग की गयी है। साथ ही अशोक की लाट के सौंदर्य करण कराए जाने की भी मांग रखी।
कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निस्तारण भी मंत्री जी ने मोके पर किया और आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए जी जान से पार्टी के लिए जुट जाने का आह्वान भी सभी कार्यकर्ताओं से किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव जैन देहात मंडल अध्यक्ष मोंटी सोम महामंत्री दीपक अरोड़ा संकेत सिंह उपाध्यक्ष ललित विनोद जैन गुप्ता नीरज जैन मंगू प्रधान राजकुमार शर्मा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुदित माहेश्वरी नीरज जैन ईश्वर चंद त्यागी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts