दिनेश खटीक लेंगे मंत्री पद की शपथ 
मेरठ।यूपी में विधानसभा चुनाव आने के चलते राजनीतिक पार्टियों की हलचलें तेज हो गई हैं।  आज योगी सरकार द्वारा सात मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है। जिसके चलते पश्चिम उत्तर प्रदेश को भी एक नया मंत्री मिल गया है। मेरठ के हस्तिनापुर से भाजपा विधायक दिनेश खटीक को मंत्री बनाया गया है। जिसके चलते आज शाम को दिनेश खटीक लखनऊ में मंत्री पद की शपथ लेंगे।
बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव में कुछ महीने ही बाकी है। ​इसी बीच योगी सरकार ने सात मंत्रियों को अपनी कैबिनेट में शामिल किया है। मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं के नामों की घोषणा कर दी गई है। दरअसल, चार महीने बाद होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार को काफी अहम माना जा रहा है। 44 वर्षीय दिनेश खटीक लखनऊ के राजभवन में आईजी समारोह में मंत्री पद की शपथ लेंगे। दिनेश खटीक के साथ—साथ जितिन प्रसाद, पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार को मंत्री बनाया गया है।
विधायक दिनेश खटीक की बात करें तो वह मवाना थाना क्षेत्र के कस्बा फलावदा के रहने वाले हैं। इन्होंने सन 2017 में पहली बार भाजपा की ओर से हस्तिनापुर विधानसभा से चुनाव लड़ा था। जिसमें इन्होंने जीत हासिल की थी। दिनेश खटीक का परिवार पहले से ही भाजपा से जुड़ा हुआ है। इनके भाई नितिन खटीक जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। विधायक ने अपने क्षेत्र में बहुत काम किए है। लगता है उन्हीं कामों की वजह से विधायक दिनेश खटीक को मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है। विधायक ने खादर क्षेत्र को बाढ़ से सुरक्षित बचाने के लिए 18 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर प्रस्तावित कराया। इसके साथ ही हस्तिनापुर में राजकीय बालिका डिग्री कॉलेज का निर्माण कराया।

1 comment:

Popular Posts