मोदीनगर 26 सितंबर। सौंदा रोड पर महिला मोर्चा भोजपुर मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पुष्प अर्पित कर मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके द्वारा किए गए महान कार्य को याद किया गया एवं महा उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए भोजपुर मंडल अध्यक्ष अलका चौधरी ने बताया पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनो को भाजपा सरकार साकार कर रही है। भाजपा सरकार जनहित में अनेकों योजनाएं लाकर लोगो को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस दौरान मुख्य रूप से पुष्प अर्पित करने वालों में मीनाक्षी शर्मा,कमलेश सैनी,ओमवती,रेखा चौधरी,रेनू वर्मा,गुलाब सिंह,मंजू चौधरी,अनुज त्यागी,रामकृष्ण प्रजापति,सतीश चौधरी,चंद्र भूषण भारती सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts