इटावा । शुक्रवार की रात सैफई चौराहे पर घर जाने के लिए वाहन के इंतजार में खड़ी मैनपुरी की रहने वाली दो सगी बहनों को घर पहुंचाने का झांसा देकर तीन व्यक्ति अपने साथ ले गए और सैफई रेलवे पुल के पास बनी एक दुकान के अंदर उनके साथ मारपीट करते हुए गैंगरेप किया। फिर बदहवाश हालत में उन्हें छोड़कर भाग गए। दोनो बहने किसी तरह थाने पहुंची और रोते बिलखते हुए पुलिस को आपबीती सुनाई। महिलाओं से गैंगरेप होने की जानकारी से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। पीडि़तों की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर शनिवार की रात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दोनो बहनों का मेडिकल कराकर बयान भी दर्ज किये।
मैनपुरी जिले के रहने वाली दो सगी बहनें शुक्रवार को महिला थाने में लगने वाले परिवार परामर्श केंद्र में छोटी बहन के पति से चल रहे घरेलू विवाद के निस्तारण के लिए इटावा पहुंची थी। छोटी बहन की ससुराल चकरनगर में है। जिसका अपने पति से आठ माह से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों पक्ष समझौते के लिए यहां पर आए थे।
बताया जा रहा है कि समझौता होने के बाद जब दोनों बहनें शाम छह बजे अपने घर मैनपुरी जाने के लिए इटावा से निकली और किसी तरह सैफई तक पहुंच गई। जहां सैफई चौराहे पर खड़े होकर काफी देर तक वाहन का इंताजर करती रही। लेकिन उन्हें वाहन नही मिल सका तब तक रात के 11 बज गए। एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर उनके पास पहुंचा और मैनपुरी जाने की बात कहते हुए सहानभूति जताते हुए उन्हें मैनपुरी छोडऩे की बात कही।
No comments:
Post a Comment