भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति में विपक्ष पर बोला हमला  


लखनऊ। सोमवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भाजपा की महिला  मोर्चा  की कार्यसमिति में  विपक्षी पार्टी पर हमला  बोलते  हुए प्रदेश केउप  मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा  है सपा -बसपा यूपी में सरकार बनाना भूल जाएं। यदि सपा बसपा और कांग्रेस मिलकर भी चुनाव लड़ेंगे तो भी भारतीय जनता पार्टी की 2022 के विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें आएंगी।

 भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक के दूसरे दिन कहा कि प्रधानमंत्री रहते राजीव गांधी कहते थे कि एक रुपये भेजे जाते हैं तो गांव तक केवल 15 पैसे ही पहुंचते हैं। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा का पूरा पैसा सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंच रहे हैं। सपा की सरकार में उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी चरम पर थी। आज कह सकते हैं कि हमारी माताएं बहनें सुरक्षित हैं। हर पुलिस थाने में एक महिला तैनात है।पहले सांसदों को 100 कनेक्शन का कोटा था। आज देश मे आठ करोड़ से ऊपर नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। दो करोड़ से अधिक अकेले उत्तर प्रदेश की महिलाओं को कनेक्शन दिया गया है।

 रविवार को मुजफ्फर नगर मेंआयोजित किसान महा पचांयत पर कहा कि यह किसान आंदोलन नहीं है। यह चुनावी आंदोलन है। जितना काम किसानों के लिए मोदी योगी सरकार में हुआ, उसका 10 प्रतिशत सपा बसपा कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ होता तो किसानों की कोई समस्या ही नहीं रहती। हम तो इन्हें एक को सांपनाथ और एक नागनाथ मानते हैं। यह लोग मोदी को 2019 में सत्ता में नहीं आने देना चाहते थे। लेकिन क्या हुआ क्या वह लोग बीजेपी को रोक पाए भाजपा की एक बार फिर मजबूत जीत हुई। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटा। आज जम्मू कश्मीर में किसी भी राज्य का कोई भी व्यक्ति जमीन खरीद सकता है। हमारी महिला मोर्चा की बहनें भी वहां जमीन खरीद सकती हैं। मुस्लिम महिलाओं के साथ तीन तलाक समाप्त करके न्याय दिया गया। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts