मेरठ। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी आलोक सिसौदिया को पार्टी के सहयोग, आपदीय राहत एवं सेवाएं विभाग का क्षेत्रीय संयोजक बनाया गया है। वहीं लंबे समय से विद्यार्थी परिषद से जुड़े साहिल शर्मा को चुनाव प्रबंधन विभाग का क्षेत्रीय सह संयोजक का दायित्व दिया गया है।



पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल की ओर से 26 विभागों के क्षेत्रीय संयोजक और सह संयोजकों की घोषणा की गई है। मेरठ से आलोक सिसौदिया को सहयोग, आपदीय राहत एवं सेवाएं विभाग का क्षेत्रीय संयोजक, अभय कुमार सिंह को अध्यक्षीय कार्यालय प्रवास एवं कार्यक्रम संयोजक, साहिल शर्मा, विनय शर्मा को चुनाव प्रबंधन का सह संयोजक, चिराग गुप्ता को साहित्य एवं प्रचार सामग्री विभाग का सह संयोजक, अजित सिंह को राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक विभाग का क्षेत्रीय संयोजक, राजेश मोहन को कानूनी एवं विधिक विषय का क्षेत्रीय सह संयोजक, राजकुमार को ग्रंथालय एवं ई.पुस्तकालय विभाग का क्षेत्रीय संयोजक बनाया गया है। चर्चा है कि पार्टी में कोई नाराज न हो इसके लिए सभी पूर्व पदाधिकारियों को कुछ न कुछ पद दिया जा रहा है।

 आलोक सिसोदिया ने अपने मनोनयन पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित सभी साथियों व कार्यकत्र्ताओं  को आभार व्यक्त करते हुए कहा  है कि उनको जो  जिम्म्ेादारी दी गयी है। वह पूर्ण रूप से निर्वाह करेंगे। इस मौके पर सांसद राजेन्द्र अग्रवाल,कांता कर्दम,  विधायक सत्यप्रकाश  अग्रवाल, सोमेन्द्र तोमर,  संगीत सोम, सत्यवीर त्यागी,विमलशर्मा, विनीत शाारदा ने बधाई दी है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts