उप्र भाजपा ने बदले पांच जिला अध्यक्ष, जिलों के प्रभारी भी घोषित


लखनऊ
। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने   बीती रात पांच जिलों में पार्टी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी जिलों के पार्टी प्रभारियों की भी घोषणा की है। मेरठ  के महानगर व जिला प्रभारी विधायक पंकज सिंह  को बनाया गया है। 

पार्टी कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार श्रावस्ती के नये जिला अध्यक्ष महेश मिश्रा ओम बनाए गए हैं। बाराबंकी के शशांक कुशमेश और उन्नाव के अवधेश् कटारिया नये जिला अध्यक्ष बने हैं। वहीं बदायूं के राजीव गुप्ता और संत कबीर नगर जिले के भाजपा अध्यक्ष जगदंबा श्रीवास्तव बनाए गए हैं।

जिला प्रभारी

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक पंकज सिंह मेरठ महानगर और जिले के प्रभारी बनाए गए हैं। डॉ चंद्रमोहन सहारनपुर महानगर, सत्येंद्र सिसोदिया मुजफ्फरनगर, कांता कर्दम गाजियाबाद, सत्यपाल सैनी गौतम बुद्ध नगर, सुनीता दयाल बुलंदशहर, देवेंद्र सिंह चौधरी  हापुड़, वाईपी सिंह मुरादाबाद महानगरए सुरेंद्र नागर मुरादाबाद जिला, राजीव सिसोदिया रामपुर, चौधरी  राजाराम वर्मा संभल, हिमांशु मित्तल बागपत, डीके शर्मा सहारनपुर जिला, अजय शर्मा शामली, अमित बाल्मीकि गाजियाबाद महानगर, बसंत त्यागी नोएडा महानगर, विकास अग्रवाल अमरोहा और हरिओम शर्मा बिजनौर के प्रभारी बनाए गए हैं।पूनम बजाज को आगरा, विजय शिवहरे को मथुरा , अंजुला माहौर को मथुरा महानगर, दयाशंकर सिंह को फिरोजाबाद महानगर और जिला, श्रीचंद्र शर्मा को अलीगढ़ जिला, प्रमोद गुप्ता को अलीगढ़ महानगर, मानसिंह गोस्वामी को हाथरस, दिनेश वशिष्ठ को मैनपुरी, संतोष सिंह को बरेली जिला और आंवला,ब्रज बहादुर भारद्वाज को शाहजहांपुर जिला और शाहजहांपुर महानगर, हेमंत राजपूत को आगरा महानगर, नागेंद्र सिकरवार को एटा, हर्षवर्धन आर्य को कासगंज, पंकज गुप्ता को बरेली महानगर, डीपी भारती को पीलीभीती और राकेश मिश्रा को बदायूं का प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक को कानपुर महानगर उत्तर और कानपुर महानगर दक्षिण, आनंद सिंह को कानपुर ग्रामीण, प्रमोद अग्रहरि बॉर्डर को औरैया, सलिल विश्नोई को झांसी महानगर और झांसी जिला, रंजना उपाध्याय को हमीरपुर, संजीव श्रृंगीऋषि को जालौन, अशोक राजपूत को कानपुर देहात, सतपाल सिंह को इटावा, मुख लाल पाल को कन्नौज, अरुण पाठक को फर्रुखाबाद, संत विलास शिवहरे को फतेहपुर, कमलावती सिंह को बांदा, रामनरेश तिवारी को महोबा, देवेश कोरी को चित्रकूट और राम किशोर साहू को ललितपुर जिले का प्रभारी बनाया गया है।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला को लखनऊ महानगर और लखनऊ जिला का प्रभारी बनाया गया है। विद्यासागर सोनकर को रायबरेली, प्रकाश पाल को हरदोई, नीरज सिंह को बहराइच, अवनीश सिंह को गोंडा, पदम सिंह चैधरी को अयोध्या जिला और अयोध्या महानगर, कमलेश मिश्र को उन्नाव, प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी को सीतापुर, शंकर लोधी को लखीमपुर खीरी, विजय प्रताप सिंह को अंबेडकर नगर, अर्चना मिश्रा को बाराबंकी, त्र्यंबक तिवारी को बलरामपुर, राहुल रस्तोगी को श्रावस्ती जिले का प्रभारी बनाया गया है।

नागेंद्र रघुवंशी को प्रतापगढ़ जिले का प्रभारी बनाया गया है। राकेश त्रिवेदी को जौनपुर, शंकर गिरी को सुल्तानपुर, लक्ष्मण आचार्य को प्रयागराज महानगर और गंगा पार, ओंकार केसरी को यमुना पार, मीना चौबे  को चंदौली, अनिल सिंह को कौशांबी, अनामिका चौधरी  को मिर्जापुर, अशोक चौरसिया को सोनभद्र, संतोष पटेल को वाराणसी महानगर, सुशील त्रिपाठी को वाराणसी जिला, अशोक मिश्रा को गाजीपुर, कौशलेंद्र पटेल को भदोही, केके सिंह को मछली शहर, संजय राय को अमेठी, नीलम सोनकर को गोरखपुर महानगर, अजय सिंह गौतम को गोरखपुर जिला, समीर सिंह को संतकबीर नगर, सुभाष यदुवंशी को महाराजगंज, सुनील गुप्ता को देवरिया, रमेश सिंह को कुशीनगर, शकुंतला चौहान को लालगंज, अशोक सिंह को बस्ती, रामजीवन मौर्य को सिद्धार्थनगर, संतराज यादव को आजमगढ़, सहजानंद राय को मऊ और विजय बहादुर दुबे को बलिया जिले का प्रभारी घोषित किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts