संयुक्त रूप से प्रशासन से मांगा सहयोग
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के सोमवार को भारत बंद को लेकर जीमखाना मैदान स्थित अपार चैम्बर में भाकियू जिला ईकाई व मेरठ व्यापार मंडल की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस हुई। 
प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि व्यापार मंडल का किसानों को समर्थन रहेगा। बंद के दौरान मेरठ के समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान एवं बाजार बंद रहेंगे। व्यापारी किसानों द्वारा चक्का जाम के स्थान पर पहुंचेंगे और अपना समर्थन देंगे। प्रशासन से भी उम्मीद की गई कि बंद के दौरान सहयोग रहेगा। इस मौके पर भाकियू जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी, गजेंद्र सिंह दबथुआ, हर्ष, बबलू जिटोली, विनीत सांगवान, सुभाष मलिक, नरेश मवाना, टीटू भैंसा, व्यापार मंडल से जिलाध्यक्ष जीतू नागपाल, जिला प्रमुख शैंकी वर्मा, विपिन चौधरी, फिरोज आदि मौजूद रहें।
पत्रकारवार्ता के दौरान व्यापार मंडल के जिला प्रमुख एवं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेता शैंकी वर्मा ने बताया कि भारतीय किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर मेरठ व्यापार मंडल के सभी बाजार किसानों के समर्थन में रहेंगे। इस दौरान सदर बाजार, लालकुर्ती, कंकरखेड़ा, आबूलेन, शास्त्री नगर, रोहटा रोड, कासिमपुर, रेलवे रोड, सोतीगंज, सर्राफा आदि स्थानों के व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। व्यापार मंडल का किसानों के हक की लड़ाई में पूर्ण समर्थन है। किसानों के चक्का जाम स्थल पर पहुंचकर भी हम किसानों को समर्थन देंगे। 
1. मेरठ में 12 पॉइंट पर चक्का जाम, सुबह 6 से शाम 4 तक।
2. सुबह 10 से शाम 4 तक व्यापरियों का बन्द।
3. आवश्यक सेवाओं की अनुमति। एंबुलेंस, आर्मी गाड़ी, बीमार व्यक्ति, निजी वाहन से स्कूल बसें आदि।
4. शांतिपूर्ण तरीके से बन्द रहेगा। प्रशासन व आम जनता से सहयोग की अपील।
5. आवश्यक सेवाएं सुचारू रहेंगी। जैसे मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पम्प, दूध आदि।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts