हिरासत में पति, एफआईआर हुई दर्ज

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरानगर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति ने पत्‍नी की गला दबाकर हत्‍या कर दी और दूसरी मंजिल से उसे नीचे फेंक दिया। महिला के नीचे गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। घटना की पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। घटना क्षेत्र के श्याम विहार फेस-2 की है। पुलिस के मुताबिक आरोपित अक्‍सर पत्‍नी से नशे में झगड़ा करता था।
मिली जानकारी के मुताबिक इन्दिरानगर के श्याम नगर फेज दो में विनीत अपनी पत्‍नी शशि और दो बच्‍चों के साथ रहता था। वि‍नीत सब्‍जी बेचता है। पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह किसी बात पर विनीत का शशि यादव से झगड़ा हुआ जिसके बाद उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शशि के पति विनीत यादव को हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद में आरोपित ने पत्नी की हत्या की है। शशि का मायका बाराबंकी में है। वो कल ही मायके से आई थी। पुलिस विनीत से पूछताछ कर रही है। विनीत के दो बेटे हैं। अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी का उसकी पत्नी को लेकर अक्सर विवाद होता था। इंस्पेक्टर इंदिरानगर ने बताया कि पहले भी पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। आरोपित सब्जी बेचने का काम करता है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपित शराब पीने का आदी है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts