नई दिल्ली। अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक हार्ट अटैक से मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। हर कोई यही सोचना लगा कि क्या इतनी कम उम्र में भी क्या हार्ट अटैक होता है। हार्ट अटैक को लेकर कई बार शोध हो चुके हैं। इस संबंध में स्वीडिश रजिस्ट्री द्वारा किए गए शोध में यह बात सामने आई है कि लोगों को हार्ट अटैक सबसे ज्यादा सोमवार को आता है। यह स्टडी में करीब 1 लाख 56 हजार लोगों को शामिल किया गया था। स्वीडन के दो टॉप यूनिवर्सिटी उप्पसला और युमेया यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने स्वीडन के अस्पतालों में आने वाले हार्ट अटैक के केस को स्टडी करने के बाद यह खुलासा किया था कि लोगों को हार्ट अटैक आने के चान्सेस सबसे ज्यादा सोमवार को होते हैं। इस स्टडी को अमेरिकन हार्ट जर्नल में पब्लिश किया गया है। पहला दिन होता है प्रेशर भर वीकेंड का पहला दिन सबसे ज्यादा स्ट्रेसफुल होता है। इस दिन वर्क प्रेशर, लोगों में एंजाइटी सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। इस वजह से लोग ज्यादा स्ट्रेस में होते हैं. ये भी एक बड़ी वजह है कि दुनिया में आने वाले हार्ट अटैक के ज्यादातर केसेस और मौत सोमवार को ही होते हैं। रिसर्च में एक और बात और सामने आई थी कि छुट्टियों में लोगों को हार्ट अटैक आने के चान्सेस सबसे कम होते हैं। स्ट्रेस के अलावा भी हार्ट अटैक के कई कारण होते हैं। इसमें हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और डायबिटीज भी शामिल हैं। रिसर्चर्स ने कहा कि अगर हार्ट अटैक के चान्सेस को कम करना है तो रेगुलर एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करना जरुरी है। इससे खतरे को कम किया जा सकता है। यह होती है एक मेडिकल इमरजेंसी हार्ट अटैक एक मेडिकल इमरजेंसी होती है, जिसमें लोगों को तुरंत मदद ना मिले, तो मौत के चांसेस बढ़ जाते हैं। हार्ट अटैक आने से पहले कई सिम्पटम्स दिखाता है। इन्हें डिटेक्ट करना मुश्किल होता है, लेकिन अगर ये पकड़ में आ जाए, तो हार्ट अटैक को मात दी जा सकती है।
No comments:
Post a Comment