मेरठ। केएल इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों का े पौष्टिक आहार के महत्व एवं लाभ से परिचित कराने हेतु विद्यालय में ऑनलाइन तीन दिवसीय  कार्यक्रम्र न्यूट्रिशन ट्राइडम मनाया गया। जिसमें के.जी. विंग के छात्रों ने माय हेल्दी फ ूड प्लेटर गतिविधि के अंतर्गत पौष्टिक एवं स्वादिष्ट फूड तैयार करके उसके चित्र अपने मित्रों एवं शिक्षकों के साथ साझा किए। साथ ही कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों ने भी साइंस क्लब इनोवेटर्स के अन्तर्गत भाग लेते हुए फूड -ओ- मैनिया में भाग लेते हुए ओबियेस्टी पर  पीपीटी एवं स्पीच के माध्यम से उसके कारण, लक्षण एवं निदान के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंतिम दिन छात्र पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री लंच बाक्स में लेकर आए तथा पौष्टिक आहार पर आधारित प्रश्नोत्तरी में भाग लिया। विद्यालय के प्रबंधक वर्ग एवं प्र्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts