मेरठ।
मवाना के कस्बे के मोहल्ला तिहाई मखदुमपुर बस स्टैंड निवासीे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर बुधवार देररात छुरी से उसकी गर्दन काट डाली। महिला को गंभीर हालत में मेरठ भर्ती कराया गया है। जहां  महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। 

गुलजार को बुधवार की रात पता चला कि पत्नी सुहाना का किसी और के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस पर गुलजार आग बबूला हो गया और उसकी पत्नी के साथ देररात तक मारपीट की। इसके बाद करीब 3 बजे गुलजार ने अपनी पत्नी की छुरी से गर्दन काट डाली। काफी देर तक वह घर पर तड़पती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में सुहाना को मवाना सीएससी में भर्ती कराया, जहां से मेरठ रेफर कर दिया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।  पुलिण् मामले की जांच पडताल करने में  जुटी है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts