विम्स पूरे पश्चिमी उप्र में सस्ती, सुलभ एवं विश्वस्तरीय चिकित्सीय सेवाओ के लिए तत्पर- डॉ सुधीर गिरि
वेंक्टेवरा मल्टीस्पेाियलिटी हॉस्पिटल द्वारा गाँव पीपली कलां में वृहृद निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थय शिविरका आयोजन
मेरठ/गजरौला। आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा समूह के विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल की ओर से ग्रामीण अंचल के लोगो को अच्छी चिकित्सीय सुविधाऐ देने के उद्देश्य से ग्राम पीपली कलां में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा एंव स्वास्थय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न बिमारियों से ग्रसित 288 रोगियो की विम्स के वरिष्ठ चिकित्सकों ने जाँच कर उनको चिकित्सीय परामर्श दिया। इनमें से विभिन्न ऑपरेशन से सम्बन्धित 60 मरीजो को चिन्हित कर आगामी सोमवार से उनके ऑपरेशन किये जायेगे।
ग्राम पीपली कलां में आयोजित विम्स निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थय शिविर का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉ0 सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. पी.के. भारती एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.एस. ठाकुर ने फीता काटकर किया।
विम्स निशुल्क चिकित्सा/स्वास्थय शिविर के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.एस. ठाकुर ने बताया कि आज के शिविर में सबसे ज्यादा वायरल फीवर, पेट एवं आँत रोगी हड्डी रोग के विभिन्न मरीज पित्त की थैली, गुर्दे की पथरी, आँखों में मोतियाबिन्द आदि के मरीज ज्यादा थे। सामान्य बिमारी के मरीजो को मौके पर ही चिकित्सीय परामर्श देकर एवं गम्भीर बीमारी व सर्जरी वाले मरीजो को सोमवार को ऑपरेशन के लिए बुलाया गया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक जर्नल सर्जन डॉ. इकराम ईलाही, दन्त रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक महेशवरी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक यादव, डॉ. दिव्यांशु, डॉ. अय्यूब, डॉ. मौ. आमीर डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. विजयलक्ष्मी गुप्ता, डॉ. विश्वांजलि, डॉ. गुलफिशा, डॉ. मुकाबीर, कुलदीप एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।



No comments:
Post a Comment