बाल झड़ते जाना किसी को भी परेशान करने के लिए काफी है। लोगों  के लिए बालों का झड़ना आम समस्या बन चुकी है। लेकिन हर बार बाल टूटने पर भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। बता दें कि सामान्य बाल बढ़ने के सायकल में रोज हर किसी के करीब 100 बाल टूटते हैं। हालांकि अगर ज्यादा तेजी से बाल टूटने लगे तो यह तनाव की बात हो सकती है।
-----------------
 अधिकतर लोगों के बाल हर महीने आधा इंच बढ़ जाते हैं। किसी भी वक्त पर आपके 90 फीसदी बाल बढ़ रहे होते हैं, जबकि 10 फीसदी बाल निष्क्रिय अवस्था में पड़े रहते हैं। दो या तीन महीनों बाद ये 10 फीसदी बाल टूट जाते हैं और इनकी जगह पर नए बाल उगना शुरू हो जाते हैं। दूसरी तरफ, दूसरे फॉलिकल्स निष्क्रिय पड़ जाते हैं। बाल झड़ना हेयर लॉस से अलग है। जब कोई बाल जड़ से गिर जाता है और दोबारा नहीं उगता है तो उसे हेयर लॉस कहते हैं। तनावपूर्ण स्थितियों में अक्सर लोगों के बाल टूटते हैं। बालों को झड़ने से बचाने के लिए अपनाएं कुछ टिप्स----
बालों की तेल मालिश
अपने बालों को खोने का नुकसान कम करने के लिए जो पहला कदम आप उठा सकते हैं वह है तेल के साथ अपने सिर की मालिश करना। बालों और सिर की उचित मालिश करने से बालों के रोम में रक्त का प्रवाह बढ़ता है। आप बालों के लिए नारियल या बादाम का तेल, जैतून का तेल, अरंडी का तेल, आंवला तेल, या अन्य तेल का उपयोग कर सकते हैं। बेहतर और तेज़ परिणाम के लिए रोज़मैरी एसेंशियल ऑइल की कुछ बूंदें जोड़ें।
• अपनी उंगलियों के साथ हल्का दबाव देकर बाल और खोपड़ी पर ऊपर बताये तेलों में से किसी एक से अपने बालों में मालिश करें। यह सप्ताह में कम से कम एक बार करें।
2. आंवला
बालों के प्राकृतिक और तेज़ी से विकास के लिए, आप आंवले का भी उपयोग कर सकते हैं। आंवला में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, जिसकी शरीर में कमी बालों को गिरने का एक कारण हो सकती है।
3. मेथी
मेथी बालों के झड़ने के उपचार में बहुत प्रभावी है। मेथी के बीज में हार्मोन अंटेसीडेंट होते हैं जो बालों के विकास को बढ़ाने और बालों के रोम के पुनर्निर्माण में मदद करते हैं। इसमें प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड भी होता है जो बालों के विकास को प्रोत्साहित करता है।
4. प्याज का रस
प्याज के रस में उच्च मात्रा में सल्फर कंटेंट होता है, जो बालों के रोम के लिए रक्त परिसंचरण में सुधार करता है, बालों के रोम का पुनर्निर्माण करने और सूजन को कम करने में मदद करता है जिसके कारण बालों का झड़ना कम हो जाता है। प्याज के रस में जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो बालों के झड़ने का कारण बन सकने वाले कीटाणुओं और परजीवियों को मारने में मदद करता है, और खोपड़ी संक्रमण का उपचार करता है।
5. एलोवेरा -एलोवेरा में एंज़ाइम होते हैं जो बालों के स्वस्थ विकास को सीधे बढ़ावा देने में शामिल होते हैं। इसके अलावा, अपने एल्कलाइन गुण के कारण ये बालों के पीएच को एक सही स्तर पर लाने में मदद कर सकते हैं और बाल विकास को बढ़ावा दे सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts