मैक्स हास्पिटल ने मेरठ में  लीवर  रोगो  की विशेष ओपीडी खोली
 मरीजों  को देखने के लिये हर माह दूसरे शुक्रवार को चिकित्सक आएंगे

मेरठ। वैशाली स्थित मैक्स सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल ने मेरठ के मैड सैंटर के सहयोग से लीवर ट्रांसप्लांट और बिलियरी  सांईस की ओपीडी सेवाएं शुक्रवार से  आंरभ  की दी है। मैक्स की ओर उठाया गया  कदम महत्वपूर्ण है।
 मीडिया  से बात करते  हुए वैशाली में  लिवर ट्रांसप्लांट  तथा  बिलियरी सांईस के  सीनियर कंसल्टेंट  डा राजेश ने जानकारी देते हुए बताया  कि ओपीडी दोपहर १२ बजे से दो बजे तकचलेगी। इस दौरान चिकित्सा परामर्श देने के लिये उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया भारतीय चिकित्सा परिषद के  अनुसार अकेले यूपी में ही लीवर रोग के करीब १० फीसदी मरीज है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के  मुताबिक भारत में  लीवर रोग मौत  का दंसवा बडा कारण है। डब्ल्यूएचओ के 2018 में प्रकाशित  ताजा  आंकडे बताते  है।कि भारत में लीवर रोग से होने वाली मौतें 264 कुल मौतों का 3 फीसदी है। बचावकार्य स्वास्थ्य चैकअप और अल्ट्रासाउंड कराने से  इस रोग के शुरूआती जांच में काफी मदद मिलती है। उन्होने बताया लीवर रोग पांच में  एक  भारतीय को प्रभावित कर सकता  है। अंतिम चरण में लीवर रोग के  लिये अल्कोहल सबसे बडा जिम्मेदार माना जाता है और सिरोसिसय सबंधी मृत्युके  50फीसदी मामले प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप  में अल्कोहल  के कारण ही होते है। उन्होने बताया  भारत में  अल्कोहल को  सिरोसिस 34.4फीसदी  का  सामान्य कारण माना जाता है। लिहाजा इलाज का दायरा और इसी मुताबिक बेहतरीन चिकित्सा देखभाल  की जरूरत बढ गयी है। उन्होने बताया मैक्स फरवरी 2020 में ऐसे 59 मामलो को  निपटा चुका है। इसके  अतिरिक्त  पूरी दुनिया में  कोविड का  कहर जारी रहने के बावजूद इस  साल  36  लीवर ट्रांसप्लांट किये है। उन्होने बताया मेरठ में ओपीडी आरंभ होने से आसपास के  क्षेत्रों के अधिक से अधिक मरीजों  को इसका  लाभ  मिल पाएगा। इस मौके पर सीनियर आपरेशंस डा गौरव अग्रवाल भी मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts