चाय को हम महज एक पेय पदार्थ ही नहीं मान सकते। इसमें सेहत के बहुत सारे राज छिपे हुए हैं। खासकर यदि हम बात करें ब्लैक टी की। यह चाय स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। वैज्ञानिकों ने ब्लैक टी पर अनेक शोध किये हैं। उनके अनुसार यह चाय न केवल शरीर को अच्छी सेहत देती है। बल्कि अनेक गंभीर और जानलेवा रोगों से भी बचाती है।

- ब्लैक टी हर लिहाज़ से हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। ब्लैक टी में फ़्लोराइड्स, एंटीआक्सीडेंट्स, फायटोकेमिकल्स और टेनिन्स जैसे तत्व होते हैं। यह तत्व हेल्थ के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।
- इस चाय को बिना दूध के बनाया जाता है। इसमें चीनी भी कम मिलाई जाती है। चीनी न भी मिलाएं तो और भी बेहतर होगा लेकिन स्वाद में कड़वापन ज़रूर आएगा।
- ब्लैक टी से ह्रदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और अस्थमा जैसी बीमारियों में भी फायदा होता है। ब्लैक टी में थियानिन नामक तत्व होता है जो तनाव दूर करने में सहायक होता है। सिरदर्द के लिए तो ब्लैक टी रामबाण दवा है।

ब्लैक टी बनाने और सेवन करने की विधि
जल्दी ब्लैक टी के लाभ पाने के लिए इसे रोज़ पीना जरुरी है। पानी में चाय की पत्ती डालकर उन्हें उबालें। बिना दूध और चीनी के आपकी ब्लैक टी तैयार है। आप चाहें तो इसमें नींबू की कुछ बूंदें डाल सकती हैं। इससे आपको एक अच्छा फ्लेवर मिलेगा। आइये जानते हैं कि ब्लैक टी के और क्या फ़ायदे हैं।
ह्रदय के लिए फायदेमंद
ब्लैक टी आपके दिल की अच्छी सेहत बनाये रखती है। ब्लैक टी ह्रदय की धमनियों को स्वस्थ्य रखती है। इससे रक्त जमने की प्रक्रिया भी कम होती है।
ओवेरियन कैंसर को दूर रखे
ब्लैक टी का सेवन कैंसर की कोशिकाओं को भी ख़त्म करने में सहायक है। विशेषतौर पर ओवेरियन कैंसर को। एक शोध के अनुसार जो महिलाएं दिन में दो कप ब्लैक टी पीती हैं। उनमें ओवेरियन कैंसर का खतरा बहुत कम हो जाता है।
इम्युनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
ब्लैक टी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को संक्रमण से लड़ने में मदद करती है। सर्दी जुकाम जैसी बीमारियों में यह चाय बहुत फायदेमंद है। इम्युनिटी बढ़ने से शरीर को स्वस्थ्य रखने में मदद मिलती है।
हड्डियों की मजबूती
हड्डियों की मजबूती के लिए ब्लैक टी बहुत अच्छी मानी जाती है। इस चाय (Tea) में पाए जाने वाले तत्व हड्डियों के लिए फायदेमंद होते हैं। ब्लैक टी से बोन डेंसिटी, ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रेक्चर का खतरा कम हो जाता है। इसी के साथ ब्लैक टी पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद रहती है। डायबिटीज से बचने के लिए ब्लैक टी अच्छा इलाज़ है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts