9 व 10 अगस्त को सरकार के खिलाफ निकालेगी पदयात्रा  

मेरठ। 2021 में प्रदेश होने वाले विधान सभा चुनाव से  पूर्व  कांग्रेस अपनी स्थिति  को मजबूत करने में जूट गयी है। इसी परिपेक्ष में  जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की प्रथम आवश्यक बैठक कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर जिलाध्यक्ष अवनीश काजला की अध्यक्षता में समपन्न हुई। बैठक में प्रदेश सचिव अजित कुमार दौला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत 9 व 10 अगस्त को भाजपा सरकार के कुशासन के कारण बढ़ती महंगाई के खिलाफ किये जाने वाले प्रदर्शन व पदयात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में भाजपा नेत्री खुशी वाष्र्णेय ने अपने साथियों सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मेरठ प्रभारी अजित सिंह दौला ने कहा कि कांग्रेस 9 व 10 अगस्त को भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च करेगी।देश व प्रदेश में भजपा ने भय का माहौल पैदा किया हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी व योगी सरकार केवल एक्शन,कैमरा मोड़ पर चल रही हैं। उन्होंने कहा कि मोदी योगी के पास न तो युवाओं के लिये कोई नीति नहीं है। कोरोना काल मे योगी  अपने बगलों में कैद थे। जब कोरोना पीडि़त अस्पताल के गेट पर दाखिल होने,ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ रहें थे, लेकिन दूर.दूर तक सरकार या भाजपाई नजर नहीं आये।बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि प्रदेश की जनता प्रियंका गांधी में प्रदेश का भविष्य देख रही है। हमें जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का समय हैं। उन्होंने कहा कि देश उत्तर प्रदेश को कांग्रेस ही बचा सकती हैं। बैठक में भारतीय हॉकी टीम को पदक लाने पर सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी गई। अंत मे जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सलीम खान की पत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर कृष्ण कुमार किशनी,प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, आशा राम ,महेन्द्र शर्मा,संजय गोयल,सतीश शर्मा,मनजीत कोछड,जगदीश शर्मा,चौ यशपाल सिंह,प. माया प्रकाश शर्मा,आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts