- सड़क पर छोड़ हुए फरार, लोगों में आक्रोश
- डीएम आवास पर ग्रामीणों का जमकर हंगामा


बागपत। सोमवार सुबह एक पुलिस की जिप्सी ने पाली गांव में भाजपा नेता को कुचल दिया। इस घटना जानकारी मिलते ही इलाके के लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा पैदा कर दिया। बताया जा रहा है कि जिप्सी में सवार पुलिसवाले घायल युवक को सड़क पर तड़पता छोड़कर फरार हो गए। वह काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा और बाद में उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान रामनिवास के रूप में हुई है। वह एक किसान था और भाजपा से जुड़ा था। परिजन व ग्रामीणों ने शव को डीएम के आवास के बाहर रखकर हंगामा किया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। शव को पोस्‍टमार्टम कराने से भी स्‍वजन ने इनकार किया है।


वहीं भड़के ग्रामीणों ने रामनिवास का शव डीएम आवास के बाहर रखकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज के मामा पाली गांव निवासी 55 वर्षीय रामनिवास पुत्र रामशरण हैं। रामनिवास सोमवार की सुबह को गांव के बाहर सड़क किनारे मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पुलिस की की गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना पर एडीएम और एएसपी मौके पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने मुआवजे व कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
...तो बच जाती रामनिवास की जान
कहा जा रहा है कि अगर रामनिवास को सही समय पर अस्पताल ले जाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। दरअसल रामनिवास को धक्का मारकर जिप्सी चालक भाग निकला। काफी देर तक घायल रामनिवास सड़क तड़पते रहे। बाद में उनकी मौत हो गई। इस घटना और पुलिस की लापरवाही की खबर मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीण पहुंच गए और उनमें पुलिस के खिलाफ काफी नाराजगी जाहिर की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts