लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि 'अधिकारियों के ट्रांसफर व पोस्टिंग के लिए पैसे लिये जाते हैं। इतना ही नहीं जो अधिकारी आजम खान को फंसाता है उसे अच्छी पोस्टिंग दी जाती है। वे शनिवार को एक टीवी चैनल के साक्षात्कार में बोल रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी सरकार एक भी अपना कार्य नहीं गिना सकती। उसका पांचवां साल चल रहा है। उसने चार साल तक सिर्फ एक काम किया कि समाजवादी पार्टी द्वारा किये गये कामों का नाम बदलना। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन भी समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में हुआ था लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री से भी झूठ बोलकर उनसे उद्घाटन करवा दिया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जब वे सीएम थे तो उनके पास भी योगी आदित्यनाथ की फाइल आई थी, जिसे योगी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद वापस करा लिया। हमने ऐसा कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि हाल की सरकार ने हमें भी अपने जैसा बना दिया है। अब व्यवस्था है कि डीएम और एसपी को लगा दो और उनसे जो मन कराओ। अफसर भी बीजेपी का काम कर रहें हैं। क्या ऐसे अफसरों को ये सीख मिली है कि वो सरकार की गुलामी करें।
No comments:
Post a Comment