लाहौर (एजेंसी)। पाकिस्तान में एक हिंदू मंदिर पर हमला मामले में देश के पंजाब प्रांत में शनिवार को पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और 150 से अधिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में सुप्रीम कोर्ट  की ओर से दखल दिए जाने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के रहीम यार खान जिले के भोंग शहर में बुधवार को उन्मादी भीड़ ने एक हिंदू मंदिर पर हमला कर दिया। पाकिस्तानी सांसद और हिंदू समुदाय के नेता रमेश कुमार वंकवानी ने घटना के वीडियो को शेयर किया था।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts