श्रीनगर (एजेंसी)। मध्य कश्मीर के जिला बडगाम में आज सुबह हुई संक्षिप्त मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया जबकि दूसरे को जिंदा गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एके-47, पिस्तौल व उनकी मैगजीन भी बरामद की है।
आज सुबह पुलिस को बडगाम के मनचोआ इलाके में कुछ आतंकवादियों केे देखे जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस की एसओजी, सेना और सीआरपीएफ का संयुक्त दल मनचोआ पहुंचा और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। जिस जगह आतंकी छिपे हुए थे, जैसे ही सुरक्षाकर्मी उस ओर बढ़े आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने गोलीबारी का जवाब देने से पहले आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु वे नहीं माने।
बार-बार अपील करने के बाद भी जब आतंकवादियों ने हथियार डालने से इंकार कर दिया तो सुरक्षाबलों ने जवाब में फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान करीब आंधे घंटे के भीतर ही सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को वहीं ढेर कर दिया। साथी केे मारे जाने के बाद दूसरा आतंकी फायरिंग करते हुए पुलिस घेरा तोड़ मुठभेड़ स्थल से भाग निकलने में सफल हो गया।



No comments:
Post a Comment