मेरठ। शनिवार को मेरठ समेत 19  जिलो में  राष्टï्रीय हथकरघा दिवस धूमधाम  से  मनाया गया  । भारतीय जनता पार्टी की महिला  मोर्चा की वर्षा कौशिक ने अन्य महिलों को साडी भेंट की। 
 वर्षा कौशिक ने बताया  2015 से प्रत्येक वर्ष 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है। 2014 में भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी  ने 7 अगस्त 2015 को राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस मनाने की घोषणा की थी । दिवस मनाने का उद्देश्य लघु और मध्यम बुनकरों को बढ़वा देना रहा । 7 अॅगस्त 2021 को सातवां राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस मनाया गया । यह दिन देश में हथकरघा बुनकरों को सम्मानित करने और हथकरघा उद्योग को उजागर करने के लिए मनाया गया । इसकी शुरूआत स्वदेशी उद्योग और विशेष रूप से हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के लिए सात अगस्त 1905 को चलाए गए स्वदेशी आंदोलन को सम्मान देते हुए सरकार ने हर साल सात अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया । उन्होंने कहा कि वास्तव में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाने का उद्देश्य सामान्य रूप से हथकरघा की महत्ता और देश के सामाजिक आर्थिक विकास में इसके योगदान के बारे में जागरुकता उत्पन्न करना, हथकरघा को बढ़ावा देना और साथ ही बुनकरों की आय और उसके गौरव में वृद्धि करना है। सभी बहनों ने  प्रधानमंत्री के लोकल टू ग्लोबल अभियान के अंतर्गत 7 अगस्त 2021 को हैंडलूम दिवस मनाकर हैंडलूम के वस्त्र पहन कर अपनी और परिवार के साथ फोटो क्लिक करके सोशल मीडिया पर   हैश टैग के साथ पोस्ट की । महिला मोर्चे की अध्यक्ष वर्षा कोशिक ने इसी कार्यक्रम के अंतर्गत मेरठ महानगर की बहुत पुरानी वरिष्ठ नेता बहन निर्मला लोधी जी को हैंडलूम साड़ी उपहार में दी और सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश दिया।  आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रयासों को मज़बूत करने का भी समाज से आग्रह किया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts