बेंगलुरु (एजेंसी)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के कोरामंगला एरिया में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई।
आदुगोडी पुलिस स्टेशन की ओर से बताया गया कि दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों में तमिलनाडु के होसुर जिले के द्रमुक विधायक प्रकाश वाइ के पुत्र भी हैं। अन्य पीड़ितों की पहचान इशिता, धनुष, अक्षय, गोयल और रोहित के तौर पर की गई। इन सभी की उम्र 20-30 साल के आस-पास है और ये सभी शहर के पीजी में रह रहे थे।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त आडी कार की आगे वाली सीट पर तीन लोग बैठे थे वहीं पिछले सीट पर चार लोग थे। पुलिस ने बताया कि किसी भी यात्री ने सीट बेल्ट नहीं पहना था। 6 की मौके पर ही मौत हो गई और एक ने बेंगलुरु स्थित संत जान्स अस्पताल दम तोड़ दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts