पीएम मोदी ने जताया दुख
नागौर (एजेंसी)।राजस्थान के नागौर में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हैं। बालाजी पुलिस स्टेशन के एसएचओ के अनुसार मंगलवार सुबह नागौर में एक तेज रफ्तार क्रूजर और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वाले सभी मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के घटिया पुलिस स्टेशन के गांव सज्जन खेड़ा व दौलतपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मरने वालों में आठ महिलाएं और तीन पुरुष हैं।
बताया जा रहा है कि 12 सीटर क्रूजर में 18 लोग सवार थे। ये सभी लोग रामदेवरा में दर्शन करने के बाद देशनोक करणी माता के दर्शन कर मध्यप्रदेश जा रहे थे। इस बीच नागौर से नोखा की तरफ जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई। तीन लोगों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
वहीं इस घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि राजस्थान के नागौर में हुआ भीषण सड़क हादसा बेहद दर्दनाक है। मैं इस दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।



No comments:
Post a Comment