जौनपुर (एजेंसी)। राजनीति में हुजूर व मजूर की परंपरा के विरोधी रहे वरिष्ठ सपा नेता डाक्टर केपी यादव का मंगलवार की सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। परिजनों ने उनकी मौत की वजह डेंगू के दौरान शुगर लेबल बढ़ने व किडनी फेल होना बताया है।
परिजनों और करीबियों के अनुसार कुछ समय पूर्व वह स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी दिक्‍कतों की वजह से इलाज करवा रहे थे। कुछ दिनों से उनकी सेहत बिगड़ी तो सुधार न होने की वजह से देर रात तबीयत और बिगड़ने पर सुबह उन्‍हाेंने दम तोड़ दिया। सुबह उनके निधन की जानकारी होने के बाद परिजनों के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मर्माहत हो गए।
गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष जिले के धर्मापुर क्षेत्र के उतरगांवा के मूल निवासी डा. केपी यादव ने सन 1992 में एक अमेरिकी विश्वविद्यालय के आमंत्रण को ठुकराकर राजनीति की राह चुनी थी। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों के दूषित पानी को शुद्ध करने के फार्मूले की खोज कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा हासिल की थी।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts