लखनऊ (एजेंसी)। एक अगस्त से हर साल शुरू होने वाला पालीटेक्निक का नया सत्र अब एक दिसंबर से शुरू होगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने एक नवंबर के बजाय एक दिसंबर से नया सत्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस बीच 30 नवंबर तक काउंसिलिंग पूरी कर प्रवेश प्रक्रिया समाप्त करने का आदेश भी दिया गया है।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से मंगलवार से पांच दिवसीय प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। आनलाइन प्रवेश परीक्षा चार सितंबर तक चलेगी। प्राविधिक शिक्षा परिषद पढ़ाई को लेेकर मंथन में जुटा है। एक नवंबर से पढ़ाई शुरू करने की तैयारियों के बीच अब नए सत्र में एक महीने की बढ़ोतरी करके अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने अधिकारियों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। हर साल प्रवेश के छह महीने बाद जनवरी में सेमेस्टर परीक्षाएं होती हैं। इस बार दिसंबर में नया सत्र शुरू होगा तो परीक्षाएं भी टलेंगी।



No comments:
Post a Comment