मेरठ। संस्कार भारती, महानगर मेरठ द्वारा गाँधी पथ (माल रोड) स्थित पं0 दीन दयाल उपाध्याय प्रबन्धन संस्थान में संस्कार भारती द्वारा मनाये जाने वाले उत्सवों की श्रृँखला में नटराज पूजन व संगीत, नाटक, चित्रकला, नृत्य विधा में प्रतिष्ठापित कलाकारों का सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन  नीता गुप्ता, लोक गायिका, सदस्य, भारतेन्दू नाट्य एकादमी, उ0प्र0 सरकार की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्कार भारती की ध्येय गीत व अतिथियों द्वारा नटराज पूजन व दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता धनज्जंय, विभाग प्रचारक ने अपने सम्बोधन में कहा कि कि संस्कार भारती गुरू पूर्णिमा के शुभ अवसर पर नटराज पूजन के रूप में मनाती है। नटराज को सभी कलाओं का अधिष्ठापन माना जाता है। भगवान षिव का एक स्वरूप नटराज है। चैदह विधाओं और चैंसठ कलाओं का प्रगटन भगवान षिव से ही होता है। अतः स्वाभाविक रूप से भगवान षिव कला साधकों के लिए आद्य गुरू के रूप में पूजनीय हैं। 
मुख्य अतिथि सुभाष प्रजापति, अपर जिलाधिकारी (वित्त) मेरठ ने कला एवं साहित्य को समर्पित संस्था संस्कार भारती द्वारा कला के क्षेत्र में विष्व व सम्पूर्ण देष में किये जा रहे कार्यों व नवेदित कलाकारों में भारतीय संस्कृति के अनुरूप प्रतिष्ठापित करने की भूरि-भूरि प्रसंषा की। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति आधारित गीतों पर सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी गयी। इस अवसर पर कला क्षेत्र में अपनी-अपनी विधाओं में स्थापित कलाकारों भारत भूषण , डाॅ0 नीलिमा गुप्ता , रूची बलूनी , राजेन्द्र कुमार  एवं निरूपमा का सम्मान किया गया।  नीता गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का कुषल संचालन कोमल रस्तौगी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅ0 दिषा दिनेष, शीलवर्द्धन, अनुराग, डाॅ0 मनोज, विकास, राजीव, कमल अन्य का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अन्त में संस्था अध्यक्ष डाॅ0 मयंक अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts