जनपद में तीन सौ बूथ पर किया जाएगा टीकाकरण 

- कोविड-19 टीकाकरण महा अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूर्ण


बुलंदशहर। जनपद में मंगलवार (तीन अगस्त) को कोरोना टीकाकरण महा अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। जनपद में इस महाअभियान में 57000 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.  वीके सिंह ने बताया मंगलवार को कोरोना टीकाकरण महाअभियान के तहत जनपद के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों सहित 300 बूथ पर टीकाकरण किया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राकेश चन्द्र ने बताया जनपद में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए मंगलवार को कोरोना टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। जनपद में टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध है। महाअभियान को सफल बनाने के लिए 300 टीमें बनाई गई हैं। जनपद में 57 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। शासन से एक जुलाई को टीकाकरण महा अभियान के निर्देश मिले थे, लेकिन समय पर वैक्सीन नहीं मिलने के कारण जनपद में यह अभियान नहीं चल सका था। अब तीन अगस्त को जनपद में यह महाअभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल के पालन का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। 
डा. चन्द्रा ने बताया जनपद में हर रोज करीब 20 000 लोगों को टीका लगाया जा रहा है। शनिवार को जनपद में 12433, शुक्रवार को 19090 , गुरुवार को 9530 लोगों का टीकाकरण किया गया। जनपद में अब तक 10. 28 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीके सिंह ने बताया जनपद में कोरोना टीकाकरण के महा अभियान की स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts