Meerut । प्रथम जिला अंडर 23 एथलेटिक प्रतियोगिता (ट्रायल) 2021 जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अनु कुमार के अनुसार 09 अगस्त 2021 को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम मेरठ में पुरुष एवं महिला अंडर 23 की ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस ट्रायल प्रतियोगिता की एंट्री जिला एथलेटिक्स संघ की वेबसाइट https://daasport.com/online-entry/ केवल ऑनलाइन की जाएगी ।
इस ट्रायल प्रतियोगिता के परिणामों के आधार पर उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन द्वारा निर्धारित किए गए मानदंडों को पूर्ण करने वाले खिलाड़ियों को 16,17,18 अगस्त को लखनऊ 21 अगस्त को उन्नाव व प्रयागराज एवं 24 व 25 अगस्त को आगरा में होने वाली राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इस ट्रायल प्रतियोगिता में सरकार द्वारा निर्धारित किए गए सभी गाइडलाइंस का पालन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की अधिकतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए एवं 16 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकते। सभी खिलाड़ी ऑनलाइन एंट्री की प्राप्ति लेकर 9 अगस्त को 8:00 बजे कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में ऑफिशल को रिपोर्ट करेंगे।
No comments:
Post a Comment