गाजियाबाद। यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर पर आज किसान आज तिरंगा दिवस मना रहे हैं। इस दौरान चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के अलावा, पूरा गाजीपुर बॉर्डर तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है। पूर्व सैनिक भी आज यहां मौजूद है। सभी पूर्व सैनिक और किसान स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम सेलिब्रेट कर रहे हैं। बाइक पर भी किसान तिरंगा लेकर यहां पहुंचे हैं।

आजादी के 75 में वर्ष के शुभ अवसर पर गाजियाबाद के यूपी गेट बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों ने भी स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम-धाम से मनाया है। कई दिन से किसानों के टेंट पर तिरंगा लगा हुआ है। सभी किसानों के अंदर भरपूर जोश दिखाई दे रहा है। किसान नेताओं ने भाजपा सरकार पर तमाम तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक तरफ सरकार किसान को देश की रीढ़ की हड्डी कहती है। वहीं तमाम दावे किए जा रहे हैं। किसानों के लिए कई सौगात पेश की गई है। लेकिन जिस तरह से किसानों के ऊपर सरकार ने तीन काले कानून थोपे हैं। वह वाकई सोचने वाली स्थिति है। किसानों ने कहा कि अपनी मांग को लेकर यहां धरने पर बैठे हुए करीब 10 महीने से भी ज्यादा हो चुके हैं। उसके बावजूद भी किसी ने किसानों की इस समस्याओं को सुनने का प्रयास नहीं किया है। जो बेहद निंदनीय है किसानों ने कहा कि यह किसान भी इसी देश के वासी हैं और जितनी खुशी भारतीय जनता पार्टी या अन्य लोगों को है। उतनी ही खुशी इन किसानों को भी है और इसी खुशी के चलते आज किसानों ने यहां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts