चैंपियन के स्वागत में उमड़ी भीड़, उड़े गुलाल


नई दिल्ली (एजेंसी)।टोक्यो ओलिंपिक में भारत का सिर गर्व से ऊंचा करने वाले शेरों का वतन वापसी पर जोरदार स्वागत गया। एयरपोर्ट पर अपने चैंपियन खिलाड़ियों का स्वागत करने वालों की भीड़ जमा थी। लोग ढोल लेकर एक टकटकी लगाए टोक्यो में भारत का झंडा बुलंद करने वाले तमाम खिलाड़ियों का इंतजार कर रहे थे।
एयरपोर्ट पर उतरते ही गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को फैंस ने चारों तरफ से घेर लिया। नीरज नीरज के नाम चारो ओर से गूंज रहे थे। लोग उनका झलक पाने को बेकरार थे, अपने इस हीरो के साथ तस्वीर खिंचवाना चाहते थे।
भारत के सूरमा खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर भारत लौटे हैं। इस बार के ओलंपिक में भारतीय ने मेडल जीतने के मामले में पिछले अपने सारे रिकॉड को तोड़ा और सबसे यादगार पलों के साथ भारत लौटे। भारत में एयरपोर्ट पर चैंपियन खिलाड़ियों का स्वागत बहुत शानदार हुआ।
भारत ने इस बार के ओलंपिक में कुल 7 पदक जीते जो लंदन ओलंपिक में हासिल किए गए 6 से एक ज्यादा रहे। एथलीट नीरज चोपड़ा ने भालाफेंक में गोल्ड मेडल हासिल किया। भारत की एथलीट टीम के स्वदेश वापसी की जानकारी साई ने सभी खिलाड़ी के एयरपोर्ट पर ली गई एक वीडियो के जरिए दी।
इस वीडियो को जारी करते हुए लिखा गया है कि स्वागत है हमारे चैंपियन का। सभी एथलेटिक्स टीम टोक्यो 2020 से वापस लौट चुकी है। चलो अपने चैंपियन का स्वागत पूरे जोश और उत्साह के साथ करें।
पहलवान रवि दहिया और भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल भारत की झोली में डाला। भारत की झोली में इस बार का पहला पदक मीराबाई ने ही डाला था। इसके बाद बैंडमिनटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, बॉक्सर लवलीना और बाकी पदक एक एक कर खिलाड़ियों ने हासिल किए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts