मेरठ।ग्लोबल सोशल कनेक्ट ने रैन बसेरा,पल्लववपुरम में ''अपने तारे ज़मीन पर'' प्रोजेक्ट के बच्चों को प्रतिभाग करने पर प्रमाण पत्र बांटे गए।
इस दौरान मेरा शहर मेरी पहल के विपुल सिंघल ने कहा कि 'यहां के बच्चों में अनंत प्रतिभाएं छिपी हैं,छोटी-छोटी प्रतिभाओं में इतनी ऊर्जा है कि अगर इन्हें उचित मार्गदर्शन मिले तो ये क्या नहीं कर सकते हैं'। बच्चों ने अपने हुनर को दिखाते हुए सबका मन मोह लिया। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी काफी खुश थे। कार्यक्रम में मेरा शहर मेरी पहल से अंकुश चौधरी, विपुल सिंघल,सुरेंद्र शर्मा एवं नवीन अग्रवाल ने बच्चों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया। ग्लोबल सोशल कनेक्ट संस्था से देवराज सोम, एजुकेशन कोऑर्डिनेटर बबिता सोम ने बच्चों को स्वंतन्त्रता दिवस के महत्व को समझाया और अपने प्रोजेक्ट तारे ज़मीन पर के आगे के कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में अध्यक्षा ऋचा सिंह, गुलशन खान, समद खान, माणिक चौधरी, कुशाग्र, तनिष्क आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts