मेरठ। गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा अस्पताल में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर स्तनपान कराने के फायदे बताए। बताया कि मां के दूध में आवश्यक पोषक तत्व, खनिज, विटामिन, प्रोटीन, वसा, एंटीबाडीज और ऐसे प्रतिरोधक कारक मौजूद होते हैं, जो नवजात शिशु के संपूर्ण विकास और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। स्तनपान मां और शिशु दोनों के लिए लाभदायक होता है। मां के दूध में डीएचए होता है, जिससे आगे चलकर बच्चे की दृष्टि भी तेज होती है। स्तनपान ब्रेस्ट और ओवेरियन कैंसर के खतरे को कम करता है। डा. संदीप गर्ग ने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद पहले कुछ हफ्तों के दौरान पर्याप्त आराम करना और अपने स्तन के दूध की आपूर्ति को स्थापित करना महत्वपूर्ण है।
No comments:
Post a Comment