मेरठ।चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ व वीरांगना अवंती बाई महाविद्यालय खानपुर बुलंदशहर के तत्वाधान में एक महिला अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया गया ।

 संयुक्त  दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ  कुलपति चौधरी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने किया। प्रोफेसर एनके तनेजा जोकि  कुलपति हैं कार्यशाला का शुभारंभ करने के बाद महिलाओं के लिए हेल्थ कैंप का भी किया उद्घाटन यह कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय व अवंती बाई महाविद्यालय कॉलेज ने उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्देशक मिशन शक्ति तृतीय चरण महिलाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन एवम आत्मनिर्भर कैसे बनाया जाए के लिए मार्गदर्शित किया लगभग 200 महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच फेलिक्स हॉस्पिटल नोएडा के डॉक्टर्स द्वारा की तथा  कुलपति ने 150 महिलाओं को पौष्टिक आहार का वितरण भी किया। 

 कुलपति ने महिलाओं की सुरक्षा वह स्वास्थ्य के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की तथा ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित कराने के लिए  प्रोफेसर बिंदु शर्मा समन्वयक चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय,आरती दीप अध्यक्षा वीरांगना अवंती बाई महाविद्यालय  को धन्यवाद अर्पित किया। कार्यक्रम में अलका सिंह डीएसपी स्याना  उत्तर प्रदेश पुलिस भी शामिल हुई।  विशेष लोक अभियोजक योगेश कुमार ने महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े हुए कानूनी पहलुओं पर अपने विचार साझा किए ओर कहा कि किसी भी अन्याय को सहन ना करे सरकार पुलिस और कानून आपके साथ है। तथा डीएसपी अलका सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के महिला शक्ति मिशन कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया तथा महिलाओं को उनके हकों के लिए कार्य करने के लिए तथा लड़ने के लिए आग्रह किया उन्होंने  छात्राओ को यूपीएससी से सम्बंधित पदो की तैयारी के विषय  में बताया और कहा कि मैं विद्याथियों के बीच मे आती रहूंगी।  प्रोफेसर बिंदु शर्मा ने महिलाओं के उत्थान के सम्बंध मे  आपने विचार रखे उन्होंने बताया कि महिलाएं वैदिक काल से  ही सम्मान के योग्य रही है,उन्होंने पर्यावरण पर प्रकाश डालते हुए चिपको आंदोलन और नर्मदा आंदोलन के विषय मे भी बताया। प्रोफेसर एनके तनेजा कुलपति ने प्रोफेसर बिंदु शर्मा अलका सिंह डीएसपी स्याना व आरती दीप अध्यक्षा वीरांगना अवंती बाई कॉलेज के प्रांगण में पौधारोपण भी किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts